अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ ब्रायन ने डोनाल्ड ट्रंप की यात्रा को यादगार बनाने के लिए भारत के लोगों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आपके मित्र अमेरिका में और व्हाइट हाउस में हैं।
बता दें कि भारत यात्रा पर 24-25 फरवरी को आए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ एनएसए ओ’ब्रायन समेत प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों का उच्च प्रतिनिधिमंडल था। यात्रा के दौरान इन्होंने अहमदाबाद, आगरा और नई दिल्ली का दौरा किया।
ओ’ब्रायन ने ट्वीट किया कि भारत के सभी लोगों का शुक्रिया जो राष्ट्रपति ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप तथा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के समर्थन में आए और भविष्य में अपनी दोस्ती तथा भागीदारी की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि अमेरिका और व्हाइट हाउस में आपके मित्र हैं।
वहीं, व्हाइट हाउस ने अलग से एक ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत के लोगों का उनकी अद्भुत मेहमाननवाजी के लिए शुक्रिया अदा किया।